हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, January 21, 2019

विपक्षी गठबंधन को जवाब देने के लिए पटना में होगी‍ एनडीए की रैली


पीएम मोदी संग मंच पर होंगे नीतीश और पासवान
लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी बचे हैं. इसे लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों और गठबंधन अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ममता बनर्जी की कोलकाता में हुई रैली के जवाब में पटना में एनडीए की रैली होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान एक मंच पर दिखेंगे।
नीतीश ने रविवार को पटना में हुई पार्टी की बैठक में इस बात का ऐलान किया। नीतीश की इस घोषणा को विपक्षी पार्टियों के उभरते गठबंधन को जबाव देने की कोशिश के रूप में देखा रहा है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी भी अपने सहयोगियों के साथ खड़ा होकर राजनीतिक संदेश देना चाहती है।
बीजेपी और जेडीयू के बीच हाल ही में बिहार में लोकसभा की 17-17 सीटों पर चुनाव बढ़ने पर सहमति बनी थी नीतीश और मोदी का एक मंच पर साथ आना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद नीतीश ने बीजेपी लीडरशिप से स्पष्ट रूप से कहा था कि नरेंद्र मोदी को कैंपेन के लिए बिहार नहीं आना चाहिए। इसके बाद 2005 और 2010 विधानसभा चुनाव में मोदी प्रचार के लिए बिहार नहीं आए। मोदी 2009 के लोकसभा चुनाव का प्रचार करने भी बिहार नहीं गए थे।

No comments: