हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, January 20, 2019

साक्षी कम्प्यूटर एजुकेशनल सोसाइटी मोहाना चौक , सिद्धार्थनगर के द्वारा आज युवा प्रतिभा खोज परीक्षा का समापन कार्यक्रम सम्पन्न



शैलेष कुमार सोनकर - 
जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना चौराहे पर साक्षी कम्प्यूटर एजुकेशनल सोसाइटी मोहाना चौक , सिद्धार्थनगर के द्वारा आज युवा प्रतिभा खोज परीक्षा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।  इस  समापन कार्यक्रम  में जनपद सिद्धार्थनगर के हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं भाजपा नेता डॉ.चन्द्रेश उपाध्याय जी मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती देवी के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस युवा प्रतिभा खोज परीक्षा में विगत कई दिनो से अलग अलग स्कूलों में 1078 छात्र छात्राएं परीक्षा दिए थे । जिसमें से सिद्धार्थनगर जनपद के विभिन्न स्कूलों के टॉप टेन  बच्चों को टॉपर चुन कर उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । प्रथम स्थान  कोमल चौरसिया स्वामीविवेकानंद इण्टर कालेज बर्डपुर , द्वितीय मोहम्मद अहमद अचीवर्स सेंट्रल एकेडमी मोहाना चौक , तृतीय स्थान साक्षी कम्प्यूटर
एजुकेशनल सोसाइटी मोहाना चौक , चौथा स्थान साक्षी पाण्डेय प.सुर्यनाथ त्रिपाठी भागीरथी इण्टर कालेज ककरहवा , पाँचवा स्थान खुशबू तिवारी , छठवें स्थान एम.जी.कॉनवेन्ट बर्डपुर , सातवा  स्थान मोहम्मद आरिफ चौ.विद्या देवी इण्टर कालेज मोहाना, आठवां स्थान लक्ष्मी यादव आदर्श शिशु विद्यालय बर्डपुर ,
नौवां स्थान दर्शन कुमार राव स्वामी विवेकानंद बर्डपुर , दसवाँ स्थान लार्ड बुद्धा गोमतीनगर , शिवपतिनगर ने पूरे जिले में प्राप्त किया । इन टॉपर बच्चों को संस्था के डाइरेक्टर रोहित कसौधन के तरफ से ट्राफी , शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं स्कालरशिप मुख्य अतिथि द्वारा देकर सम्मानित किया गया ।
इसके अतिरिक्त टॉप टेन स्कूल के प्रधानाचार्य को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । जिसमें चौ.विद्या देवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद , अचीवर्स सेंट्रल एकेडमी के एम.डी.अब्दुल मोतीन खान , स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज से मनीष चौधरी , प्रधानाध्यापक मनोज कसौधन , वसुदेव गुप्ता इत्यादि को सम्मानित किया गया ।
युवा प्रतिभा खोज परीक्षा के समापन कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ.चन्द्रेश उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ही भारत का भविष्य रहता है इस तरह के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा और इनमें से ही कोई बच्चा जनपद और देश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने बताया कि सरकार गुणवत्ता के लिए बहुत प्रयास कर रही है और इस संस्था  की पहल सराहनीय है। इस कार्यक्रम के दौरान राकेश कुमार साहू , होली गुप्ता , नितेश पाण्डेय भाजपा नेता समेत कई दर्जन लोग उपस्थिति रहे।

No comments: