हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 17, 2019

शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा फरवरी 2019 के तहत दीनदयाल अन्त्योदय शहरी अजीविका योजना के अंतर्गत अश्रह गृह का आयोजन किया गया

शैलेष कुमार सोनकर 

आज दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन  के द्वारा मिशन निदेशालय राज्य शहरी आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा फरवरी 2019 के आयोजन के अंतर्गत  श्री बीएस पाल ,(परियोजना अधिकारी कासगंज)के दिशा निर्देशन में नाथूराम मोहल्ला एवं  सोरों गेट  कासगंज में बैठकों का आयोजन किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में शहर  कासगंज  मे संचालित स्वयं सहायता  समूहों की महिला सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया ,
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए   श्रीमती अर्चना(शहर मिशन प्रबंधक) मिशन प्रबंधन इकाई  कासगंज के द्वारा अवगत कराया गया कि शहरी गरीबों के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे जन धन योजना, जन श्री योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वरोजगार कार्यक्रम  को सहायता प्रदान करने संबंधी आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों से योजनाओं में लाभ लेने से छूटे पात्र व्यक्तियों से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किए गए , तथा लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि आपके पत्र संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिए जाएंगे सभी उपस्थित प्रतिभागियों को l अवगत कराया गया है कि आप लाभार्थी फरक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं यदि आप के आस पड़ोस में किसी योजना का कोई पात्र व्यक्ति हो तो उसे शासकीय योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करने हेतु प्रेरित करें ।
 बैठक में सामुदायिक आयोजक हेमंत कुमार ,एके वशिष्ठ ,सुग्रीव सिंह के साथ साथ समूह की महिलाएं आदि उपस्थित थे। 

No comments: