हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 10, 2019

चौथे दिन समाजवादी विकास विजन को लेकर किया गांवों में जनसम्पर्क

निघासन खीरी।  समाजवादी विकास विजन एवम सामाजिक न्याय यात्रा के आज चौथे दिन सपा नेता पूर्व रिटायर चीफ इंजीनियर धनीराम मौर्य टीम लीडर अबरार जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद के नेतृत्व में बरसोला कलां जसनगर क्योटिली केशनगर तिकुनियां बनवीरपुर  चौराहा   आदि ग्रामों में भ्रमण कर जनसम्पर्क व चौपाल का आयोजन किया गया।और समाजवादी पार्टी की लोककल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है चाहे वह किसी भी धर्म का हो आज हर बच्चे और बेरोजगार किसान व्यापारी  मजदूर के जुबा पर सिर्फ अखिलेश अखिलेश  है सपा नेता और पूर्व रिटायर चीफ इंजीनीयर धनीराम मौर्य ने टायर चौराहा तिकुनिया
में सभा को संबोधित करते हुऐ कहा की भाजपा की सरकार में दंगे, लूट, डकैती , हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं रोज हो रहीं है जिससे जनता परेशान हो चुकी है लेकिन सरकार के मंत्री लूट खसोट में मस्त हैं , मुख्यमंत्री जी सिर्फ बयानबाजी करके जनता का पेट भर रहे हैं, इनका सबका साथ सबका विकास का नारा हवा हवाई हो चुका है
वही अबरार खां ने कहा भाजपा के नेता सब जुमले बाज है सिर्फ बयानबाजी ही करते है

इस मौके पर सद्दाम हुसैन इमरान अंसारी इसरार सुभाष यादव अतीक वसी अहमद मनोज मौर्य अंसार मोबिन सचिन मौर्य अपोलो मॉस्टर इमरान रिजवान इस्तियाक सफीक अहमद  मो अतीक नजर अली फैय्याज भल्लू वशी कहा आदित्य मौर्य  सहित पार्टी पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे। 

No comments: