मेराज़ मुस्तफा
इटवा - सिद्धार्थनगर : इटवा तहसील क्षेत्र के खुनियांव ब्लाक सभागार में गुरुवार को उपजिलाधिकारी इटवा श्री त्रिभुवन कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं के साथ बैठक कर कुपोषण के शिकार बच्चों के परिवार के सदस्यों के नाम से राशन कार्ड सहित स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण व कुपोषित बच्चों के परिवार में पेंशन हेतु पात्र सदस्यों की सूची बनाकर एवं मनरेगा में श्रमिक के तहत पंजीकरण कराने का निर्देश देते हुए पंचायतीराज विभाग सहित समाज कल्याण विभाग व पूर्ति विभाग को सौंपकर समस्त योजनाओं से लाभान्वित करवाने के लिए उपरोक्त सभी विभागों को सभी कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करने का आदेश दिया।
ज्ञात हो कि अभिसरण योजना ( कन्वर्जेंस ) के तहत पात्रों के चयन व उनको जनहित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से न मिलने के कारण उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार काफी नाराज दिखे जिसके लिए ब्लाक सभागार में बैठक कर जनहित में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी तरह की कोताही व लापरवाही न बरतने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक न पहुंचने पर सम्बंधित विभाग के लोगों पर कड़ी कार्यवाई भी की जा सकती है । उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार अपने इसी रव्वये के कारण तहसील क्षेत्र के हर आम जनमानस के दिलों में जगह बना चुके हैं जिसकी सराहना करते क्षेत्रवासी नही थक रहे। गुरुवार को ब्लाक सभागार में आंगनबाड़ी व आशा के साथ हुई बैठक के बारे में मेराज़ मुस्तफा को लिखित रूप से अवगत कराते हुए उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग पंचायतीराज व ग्राम विकास विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्य करते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्रों को तत्काल सभी योजनाओं से लाभान्वित करने का आदेश दिया गया है जिसकी सूची ग्राम पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा बहुओं द्वारा निष्पक्ष रूप से बनाकर सम्बंधित विभाग के जिम्मेदारों को सौंपने को कहा गया है । उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने जर्नलिस्ट मेराज़ मुस्तफा को अवगत कराया कि सरकार द्वारा संचालित जनहित में कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी तरह की कोई लापरवाही क्षम्य नही होगी।

No comments:
Post a Comment