हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, January 8, 2019

प.दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के अंतर्गत अश्रह गृह (रैन बसेरा) क़ी जानकारी के लिए एन.आर.ई.सी.कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा खुर्जा नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

शैलेष कुमार सोनकर


(बुलंदशहर)प.दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय  शहरी अजीविका मिशन के अंतर्गत अश्रह गृह (रैन बसेरा) क़ी जानकारी के लिए एन.आर.ई.सी.कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा खुर्जा नगर क्षेत्र में  जागरूकता रैली क आयोजन किया गया ।
रैली का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी/अधिशासी  अधिकारी श्री सदानन्द गुप्ता,  शहर मिशन प्रबन्धक राकेश कुमार , धीरज कुमार (एडवोकेट) जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित  मोर्चा , चैयरमैन पति हाजी रफीक एवं सुनील कुमार (डूडा लिपिक ) द्वारा संयुक्त्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
रैली नगर पालिका खुर्जा से प्रारम्भ होकर जटिया अस्पताल  गाँधी रोड से होते हुए आश्रम भवन खुर्जा में समाप्त हुई । रैली में कालेज के छात्र छात्राओं ने हाथो में रैन बसेरा के जागरूकता हेतु तख्तियां लेकर नारे का भी उद्घोष किया ।
रैली के समापन को संबोधित करते हुए राकेश कुमार (शहर मिशन प्रबंधक ) खुर्जा, बुलंदशहर ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी एवं बेरोजगारो के लिए कई योजनाए संचालित क़ी जा रही है जिसके लिए इस रैली का आयोजन किया गया है ताकि लोगों को जानकारी मिल सकें और इसका लाभ उठाए । आम जनमानस का कर्तव्य है कि अगर इस ठंड एवं सर्द मौसम में कोई व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सो रहा है तो उसे रैन बसेरा तक पहुंचाए एवं अश्रह गृह में ठहरने के लिए प्रेरित करें । अक्सर देखा गया है कि लोग रोडवेज एवं सड़क के पटरियों के इर्द गिर्द खुले आसमान के नीचे सोए रहते है और कई लोगों को ठंड लगने के कारण मृत्यु हो जाती है । इसी कारण इस रैन बसेरा का आयोजन किया गया है ।  रैन बसेरा प्रबंधक आशीष तिवारी ने इस जागरूकता रैली में  उपस्थिति लोगों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण सिंह (कार्यालय अधीक्षक खुर्जा ),डॉ.अनिल कुमार (एन.एस.प्रभारी ),नवनीत गुप्ता (अवर अभियंता ), डॉ.शरद कुमार (प्रोफेसर ),भूपेन्द्र सिंह  , मिथिलेश यादव समेत समस्त छात्र छात्राएँ एवं कालेज के स्टाप उपस्थिति रहें । 

No comments: