सिद्धार्थनगर:- युवा संघ के महासचिव अरशद अहमद ने सिद्धार्थनगर कमेटी में बदलाव करते हुए वर्तमान जिलाध्यक्ष समीउद्दीन खान को उनके पद से हटाकर इटवा तहसील क्षेत्र के टेंऊवां ग्रान्ट मोहम्मदनगर निवासी व वर्तमान में लखनऊ के हुसेनगंज में रहकर बी.कॉम की पढ़ाई पूर्ण कर एकाउंटेंट के तौर पर कार्य कर रहे इरफान अहमद को सिद्धार्थनगर जनपद के जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है।ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व निवर्तमान जिलाध्यक्ष समीउद्दीन खान को यूथ यूनिटी वेलिएंट एशोसिएशन (युवा) के संस्थापक अध्यक्ष मेराज़ मुस्तफा द्वारा प्रदेश कमेटी में महासचिव पद के लिए नामांकित किया गया है जिसके चलते जिलाध्यक्ष पद व जनपद कमेटी के पुनः गठन का संकेत दिया था।मूलतः इटवा के खुनियांव विकास खण्ड अंतर्गत आने वाले मोहम्मदनगर निवासी इरफान अहमद के युवा संघ के अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने के पश्चात महासचिव अरशद अहमद ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष पद के लिए इरफान अहमद को मनोनीत किया गया है इरफान अहमद उन जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवा संघ इरफान अहमद ने कहा कि सामाजिक भेदभाव को मिटाने में व गरीबों के हितों में कार्य करने के लिए वह सदैव हाजिर रहेंगे।इरफान अहमद के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर संस्थापक अध्यक्ष मेराज़ मुस्तफा सहित महासचिव अरशद अहमद,समीउद्दीन खान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जे.बी.चौधरी,राशिद सिराज,युवा बसपा नेता साजिद खान,इसरारुल मुस्तफा,शानू मुस्तफा आदि ने बधाई देते हुए हर्ष प्रकट किया।


No comments:
Post a Comment