जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना चौक में पिछले वर्षों की भाँति इस वर्ष भी साक्षी कम्प्यूटर एजुकेशन सोसाइटी मोहाना चौक , सिद्धार्थनगर के द्वारा युवा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, निबंध व कला प्रतियोगिता मुख्य रूप से रहा ।
परीक्षा का आयोजन स्व.रामा देवी कौशल इण्टरमीडिएट कालेज, शिवपतिनगर सिद्धार्थनगर में किया गया । जिसमें छात्रों के साथ-साथ छात्राओ ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस परीक्षा के दौरान दौरान साक्षी कम्प्यूटर एजुकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर रोहित कसौधन, प्रधानचार्य जय प्रकाश गुप्त ,रितेश कौशल, रजत तिवारी , गणेश कुमार , रियाजुद्दीन , आकाश कुमार , दिलशाद , इत्यादि लोग मौजूद रहे ।



No comments:
Post a Comment