हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, December 7, 2018

आँगनवाड़ी के सहारे हौ रही है बच्चों की पढ़ाई,

पवन जायसवाल क़ी रिपोर्ट -
 सिद्वार्थनगर (उसका बजार)  ब्लाक के  भठिया बाजार के समीप प्राइमरी विद्यालय दुर्गाजोत में अध्यापक की मनमानी से नौनिहाल बच्चों के भविष्य साथ हो रहा खिलवाड़ हो रहा हैं । आज मौके पर नहीं मिले एक भी अध्यापक , बच्चों से जब पूछा गया कि अध्यापक क्यों नहीं आए तो बच्चों ने बताया क़ी आए दिन गुरू जी ऐसा ही कर रहे हैं । कभी आते हैं तो कभी नहीं आते हैं । जबकि वहां पर तैनात आंगनवाडी कार्यकत्री के सहारे हो रही बच्चों की पढ़ाई चल रही । तैनात कार्यकत्री अपना दायित्व का निर्वहन कर रही है पर शिक्षा विभाग द्वारा तैनात किए गए अध्यापक अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं ।ऐसे में बच्चों की भविष्य का क्या होगा।जिम्मेदार के कानों पर जू तक नहीं है। विद्यालय में उपस्थिति  बच्चे   अपने देश के प्रधानमंत्री,मुखयमंत्री जी नाम तक नहीं बता पा रहे हैं । इससे आप हम सभी अंदाजा लगा सकते हैं कि नौनिहाल बच्चों के आने वाला कल का क्या होगा।  तैनात खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों क़ी लापरवाही आए दिन सामने आ रही है । 

No comments: