हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, December 3, 2018

विश्व दिव्यांग दिवस पर खीरी में हुआ दिव्यांग खिलाड़ियों का क्रिकेट मैच

- डिफरेंटली एेबिल्ड फेडरेशन फॉर क्रिकेट एवं सौभाग्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विश्व दिव्यांग दिवस पर आज दिo 3 दिसंबर के अवसर पर जनपद खीरी के दिव्यांग जनों के उत्साहवर्धन हेतु खीरी ए एवं खीरी बी के बीच मैच राजकीय इंटर कॉलेज खीरी के मैदान पर आयोजित किया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनपद के दिव्यांग जनों को प्रोत्साहित करना एवं क्रिकेट के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना व देश का नाम रोशन करना है !
 इस प्रतियोगिता में धौरहरा के इंटरनेशनल खिलाड़ी विक्रम नाग का भरपूर सहयोग मिला !
 मैच का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती निरुपमा बाजपाई  बाजपेई ने किया !
मैच में टीम बी ने 8 विकेट से जीत कर अपनी विजय का आगाज़ किया जिस में रमाकान्त ने 35 गेंदों में 58 रन लगातार 7 चौके कुल 13 चौकों की मदद से व अभिषेक ने 19 रन की मदद से अपनी टीम को जिताया !
इस मौके पर वीरपाल जी,अभिषेक,पिंकी,सोनू तिवारी,कुलदीप कुमार मिश्रा,एस के गुप्ता सहित तमाम दर्शक व गणमान्य लोग मौजूद रहे

No comments: