हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, December 14, 2018

गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत शीघ्र ही लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से जिले में कुल 35 सड़कों की सेहत सुधरेगी



अंबेडकरनगर। गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत शीघ्र ही लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से जिले में कुल 35 सड़कों की सेहत सुधरेगी। इनमें कई बड़ी बाजार व आसपास की सड़कें भी शामिल हैं। मंडी परिषद निर्माण इकाई द्वारा संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को बीते दिनों ही शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। शीघ्र ही संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे लगभग 1 लाख 35 हजार लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो तथा प्रमुख बाजारों की दूरियां कम करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने का भी कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों मंडी परिषद निर्माण इकाई ने शासन को जिले की 35 सड़कों को गड्ढामुक्त करने का प्रस्ताव भेजा था। लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से गड्ढामुक्त होने वाली इन सड़कों में प्रमुख बाजारें भी शामिल हैं। बीते दिनों ही शासन ने संबंधित सड़कों को गड्ढामुक्त करने को लेकर हरी झंडी प्रदान कर दी थी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद शीघ्र ही सड़कों की सेहत सुधारने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वरिष्ठ लिपिक तुलसीराम ने बताया कि जिन सड़कों को गड्ढामुक्त करने को हरी झंडी मिली है, उसमें जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
इन सड़कों की होगी खास मरम्मत
महरुआ बाजार से जैतूपुर, मालीपुर बाजार से ताहापुर, जलालपुर मालीपुर बड़ागांव, सिकंदरपुर बाजार से मोहम्मदपुर, सैदापुर बाजार से इटरौरा, रामपुर सकरवारी बाजार से बनकटवा, अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग से मीरपुर शेखपुर, भीटी बाजार से मदारभारी तक
। 

No comments: