हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, December 15, 2018

अम्बेडकरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने मिष्ठान एवं दूध का लिया नमूना

 अम्बेडकरनगर जिले में एक शिकायत के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के.उपाध्याय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद व रत्नाकर पाण्डेय की टीम ने अन्नावा बाजार, अम्बेडकरनगर में बंगाली मिष्ठान भंडार/विपलव राय में छापेमारी क़ी । छापेमारी कर मिष्ठान क़ी दुकान से बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
वहीं आज शासन के निर्देश पर जनपद में चल रहे दुग्ध अभियान के तहत के.के.उपाध्याय,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा चित्रसेन व हंसराज प्रसाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने टाण्डा में दुग्ध विक्रेता सुरेंद्र कुमार व इसरार आलम से दो दूध के नमूने लेकर जांच हेतु भेजा।
पूरे जनपद में इस जाँच से दुकानदारों और दुग्ध व्यापारियों में हड़कम्प मचा हुआ है । 

No comments: