हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, December 18, 2018

मंत्री जी से क्षेत्रीय प्रधानों ने गांवों के विकास कार्यों में आने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया

सिद्धार्थनगर के बांसी क्षेत्र  के ग्राम पंचायत महुआ में पंहुचे प्रदेश सरकार के कारागार एवं लोकसेवा प्रबन्धन मंत्री जयकुमार सिंह जैकी पटेल से क्षेत्रीय प्रधानों ने गांवों के विकास कार्यों में आने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया ।
   
जनपद में दो दिवसीय प्रवास के दौरान अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त चौधरी के साथ मंगलवार को मिठवल विकास क्षेत्र के महुआ गांव में प्रधान के घर पहुंचे अपना दल के विधायक व  सरकार में मन्त्री जयकुमार सिंह जैकी के महुआ गांव पंहुचते ही क्षेत्रीय प्रधानों व प्रधान प्रतिनिधियों ने बी.डी.ओ.  मिठवल के प्रति अपनी भंडास जमकर निकालते हुए कहा कि खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकास कार्यों में प्रधानों का अपेक्षित सहयोग नहीं करने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।।श्री जैकी पटेल महुआ में प्रधान के घर आयोजित एक प्रीति भोज में निमन्त्रण पर पहुंचे थे।उनके वहाँ पहुचते ही क्षेत्रीय जनता सहित अपना दल के कार्य कर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त चौधरी के साथ जनसंपर्क के दौरान कारागार मन्त्री दुभरा, कुर्थिया चौराहा व असनार गांव में लोगों से सम्पर्क करते हुए करही चौराहा होकर लखनऊ के लिए रवाना हो गये।उक्त दौरान जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजली चौधरी, अमर सिंह उर्फ नन्हे, कौशल लोधी, अब्दुल सलाम, मनीष मिश्रा,नितेश चौधरी, कमर काजमी, अजय यादव, मिथिलेश भारती, सूर्यप्रकाश चौधरी,दिनेश चौधरी, आदि सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता साथ रहे।

No comments: