राबिया बेगम गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल, आज़ाद नगर सपाटूपुर, शिवपति नगर , सिद्धार्थ नगर में आज स्कूल के तरफ से अभिभावक बैठक का आयोजन किया था । जिसमें अभिभावकों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैठक की।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हेल्थ ऑफ़िसर प्रभारी शाहिद अख्तर ने कहा कि खसरा रूबेला जैसी बीमारी से बचने के लिए बच्चों को टीका लगबांये । अभिभावक बिना संकोच अपने बच्चों को टीका लगवाएं। नौ माह से अधिक उम्र के बच्चों को आंगबाड़ी केंद्रों और पांच से पंद्रह साल के बच्चों को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। पूरे राज्य में यह अभियान 26 नवम्बर से शुरू हो चुका है और दिसम्बर तक चलेगा। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी सालिकराम , अयाज अहमद ब्लाक कॉर्डिनेटर , प्रबन्धक शाजिद महमूद ,कमरुद्दीन बड़े बाबू , अजीजुल्लाह बड़े बाबू , प्रधानाध्यापक नदीम अहमद मौलाना हफीजुर्रहमान, मौलाना मुस्तफा , अध्यापक अबूहरेरा , अबिभावक अकरम नेता , मुन्नू, जबीउल्लाह , अब्दुर्रउफ़ , शैलेष कुमार सोनकर , न्यूज़ एडीटर समेत अभिभावक मौजूद थे।



No comments:
Post a Comment