हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, December 25, 2018

पूर्वांचल का ऐतिहासिक मेला गोबिन्द साहब पूर्णिमा स्नान के बाद से अब उमड़ रही क्षेत्रीय भीड

 पूर्वांचल का ऐतिहासिक मेला गोबिन्द  साहब पूर्णिमा स्नान के बाद से अब क्षेत्रीय भीड़ के साथ गुलजार हो रहा है। रविवार को अवकाश का दिन एवं खुशगवार मौसम होने के कारण मेले में ऐतिहासिक भीड़ पहुंची। मेले में पहुंच रहे श्रद्धालु महात्मा की समाधि पर खिचड़ी रूपी प्रसाद चढ़ाने के बाद मेला पहुंच अपने दैनिक उपयोग के सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। गत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष अब तक खुशगवार मौसम भी मेले को रौनक बनाने में जमकर साथ दे रहा है। मेले में लोग विभिन्न प्रकार के मनोरंजन संसाधन जैसे नृत्य संगीत जादू सर्कस सिनेमा एवं थिएटर आदि का जहां लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं दैनिक उपयोग की वस्तुएं की जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। मेला मजिस्ट्रेट भरत लाल सरोज ने बताया कि क्षेत्रीय भीड़ के साथ मेला शांतिपूर्वक माहौल में चल रहा है।

रस्म अदायगी रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम : मेले में सांस्कृतिक सरोकारों की इंद्रधनुषी छटा बिखेरने के साथ ही साथ संपूर्ण भारत की सभ्यता एवं संस्कृति का दर्शन करा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम बिना शुरूआत के ही कागजों में संपन्न करा दिया गया। विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार नहीं होने से मेला समिति में आक्रोष है। मेला समिति अध्यक्ष भौमेंद्र सिंह, विनय सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, तूफान सिंह, गोविन्द साहब न्यास परिषद के अध्यक्ष बाबा भगेलू दासउपस्थित रहे।

No comments: