हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, December 15, 2018

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक का आयोजन


रोहनिया-केसरीपुर स्थित अभय पटेल के कार्यालय में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रोहनिया विधानसभा इकाई की मासिक बैठक  संपन्न हुआ ।बैठक  की अध्यक्षता रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने किया और संचालन का कार्य विधानसभा प्रमुख महासचिव शशी कांत राजभर ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल उपाध्यक्ष रवि सिंह पटेल ने कहा की 2019 की तैयारी में सभी कार्यकर्ता लग जाए भूत का गठन और सदस्यता अभियान के तहत गांव गांव में जाकर पार्टी के नीति सिद्धांत को बताने का कार्य करें आज कमेटी का गठन किया गया ।जिनको पूरे विधानसभा में चलकर भूत का गठन और सदस्यता अभियान चलाना है ।सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की नीति सिद्धांत को बताते हुए आगे की तैयारी करनी है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सभी पदाधिकारी ब्लॉक और विधानसभा कमेटी के लोगों को कहा कि आप पार्टी के सिद्धांत हो बताने के साथ-साथ लोगों की समस्या पर भी प्रकाश डालें कहीं किसी का कोई भी दिक्कत है तो पार्टी हाईकमान तक उस समस्या को पहुंचाने का कार्य पार्टी के सभी पदाधिकारी आपस में बैठकर विचार विमर्श करते हुए पहुंचाने का कार्य करें किसी के भी कार्य को नजरअंदाज न करें।
बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, शशी कांत राजभर, श्याम भाई पटेल ,रमेश पटेल, ईश्वरी नारायण पटेल,शंकर राजभर ,सुभाष राजभर जिला महासचिव ,शंकर राजभर, सुजीत गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष ,बंसराज राजभर, छेदी राजभर ,लालचंद राजभर, संतोष राजभर, लाल बहादुर राजभर, संजय गौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: