जलालपुर जौनपुर,स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर सोईरी से शुक्रवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर एसएसआई निशात जमाँ खाँ के नेतृत्व में हेड कान्स्टेबल कौशल राही , और कान्स्टेबल कमलेश पाण्डेय ने घेराबंदी करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा 315 बोर , दो कारतूस 325 बोर व एक खोखा कारतूस मिला । पूछताछ पर मालूम हुआ कि आरोपी देव ज्योति बा फूले उर्फ आकाश उर्फ देवा पुत्र लालबहादुर निवासी दबेथुआ थाना फूलपुर जिला वाराणसी का है । और यह जंगी महाविद्यालय असबरनपुर में तमंचा से फायर करने में वांछित है ।आरोपी को सम्बन्धित धाराओं के तहत चालान न्यायालय भेज दिया गया ।
Saturday, December 15, 2018
जौनपुर में तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment