कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला गांव निवासी फूला देवी (60) की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थतियों में आग में झुलसकर मौत हो गई। तीन वर्ष पूर्व फूला देवी के पति वंशराज चौहान की बीमारी से मौत हो गई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है।
फूला अपने देवर के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह फूला ने घर वालों से अपने मायके जाने की बात कही और घर से निकल गई। उनका एक मकान गांव के बाहर सड़क पर है। सुबह इस मकान से धुंआ निकलते देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
अंदर जाकर देखा गया तो आग में झुलसी फूला देवी की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment