हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, December 31, 2018

पत्रकार प्रेस परिषद सिद्धार्थनगर की बैठक सम्पन्न

आज जिला सूचना कार्यालय में 11 बजे पत्रकार प्रेस परिषद सिद्धार्थनगर की बैठक सम्पन्न हुयी । बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर राजेश शर्मा ने वर्ष भर के कार्यो का विवरण दिया और सभी सदस्यों से नये वर्ष के साथ नयी ऊर्जा के साथ संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बन चुका है आज देश के हर जनपद में संगठन का कार्यकर्ता कार्य कर रहा है किसी भी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओ पर ही निर्भर करती है इसलिये कार्यकर्ताओ को अपनी ऊर्जा संगठन को आगे बढ़ाने के लिये लगानी चाहिए।बैठक में 10 जनवरी तक सभी सदस्यों को सदस्यता शुल्क जमा करके अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने का समय दिया गया है इसके बाद किसी की भी सदस्यता सम्भव नही है इसी के साथ ही 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती  संगठन द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया है।बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ,श्रीराम सोनी,रोहित यादव,सत्येन्द्र उपाध्याय,अशोक आर्य,जितेंद्र कुमार,श्यामसुंदर शुक्ल,रविन्द्र कश्यप,विनीत उपाध्याय,उमाशंकर शुक्ल,अवधेश दूबे,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: