हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, December 29, 2018

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खेसरहा व बांसी मे तीन दिनो से चल रहे एलुमिनाई शिविर का समापन

                             कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खेसरहा मे समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिला व सत्र न्यायधीश राजकुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चो मे क्षमता का विकास होता है तथा बच्चो को आगे का रास्ता चुनने मे आसानी होगा । इसके बाद उन्होने कपिलवस्तु महोत्सव मे एकल नृत्य मे उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली  कक्षा आठ की छात्रा गुड़िया गौतम को प्रमाण पत्र व उत्कृष्ट कला बनाने वाली छात्रा नेहा गौतम को पांच सौ रुपया देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम मे  विद्यालय से पूर्व मे कक्षा 8 उत्तीर्ण कर चुके  बच्चों ने वर्तमान के बच्चो से अपने  अपने अनुभव साझा किया  और उन्हें आगे की पढ़ाई की योजना , खेलकूद के प्रदर्शन व  खेलकूद से होने वाले लाभ के  बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बच्चो ने हस्तकला की प्रदर्शनी किया व रंगोली भी बनाया  । शिविर के समापन  अवसर पर  जिला कोआर्डिनेटर बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव , वार्डेन ममता सिंह , शिक्षक सुनीता गुप्ता , अर्पणा सिंह , नयन तारा सिंह सहित काफी संख्या मे विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे । इसी तारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बांसी मे भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन सरोज लता भारती ,  शिक्षक बीना सिंह , संगीता देवी , ऋषिकेश मिश्रा , रेनू शुक्ला सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही । 

No comments: