हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, December 7, 2018

पंजाब से चोरी करके चोर फरार,शातिर चोर चरस की तस्करी में तरबगंज से गिरफ्तार, 250 ग्राम चरस बरामद

गोण्डा:-तरबगंज थाना क्षेत्र में एक चोर पंजाब से चोरी करके फरार हुआ और चरस की तस्करी कर रहा था की तरबगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गया और 250ग्राम चरस के साथ गिरप्तार कर लिया गया।जिसको तस्करी एनडीपीएस में जेल भेजा गया।
बताते चले की जनपद गोण्डा मे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये गये अभियान मे मादक पदार्थो की तस्करी व विक्रय मे संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश आर.पी. सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा को दिया था।उक्त निर्देश के अनुक्रम मे हृदेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा व कृष्णचन्द्र क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन मे थाना तरबगंज पुलिस द्वारा दिनांक 06.12.2018 को समय 08.35 बजे रात को दुर्जनपुर घाट से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद किया गया।दौरान पूछताछ उसने यह स्वीकार किया कि वह नेपाल से चरस को लाकर पीने वालो को बेचता है।दौरान पूछताछ उसने यह भी बताया कि वह पंजाब व दिल्ली मे घरों के अन्दर चोरी करके फरार हो जाता है।तथा इस समय थाना एयरपोर्ट जनपद अमृतसर पंजाब से वांछित है तथा फरार चल रहा है।उक्त के सम्बंध मे मु0अ0स0 350/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तरबंगज पर पंजीकृत कर अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु अमृतसर पंजाब पुलिस को सूचित किया गया है । 
पकड़े गये अभियुक्त का नाम जवाहिर लाल उर्फ बछऊ पुत्र मंगनू पाण्डेय निवासी बाजार डीहा थाना कौड़िया का है।जिसके पास से 1.250 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 2.5 लाख रुपया)
*इनका अपराधिक इतिहास इस प्रकार है।*
 मु0अ0स0 350/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तरबंगज
मु0अ0स0 35/18 धारा 381/120बी भादवि थाना एयरपोर्ट अमृतसर, पंजाब
*गिरफ्तारी टीम मे
संजय कुमार दूबे प्र0नि0 थाना तरबगंज गोण्डा
एसआई जयप्रकाश चौबे
हे0का0 सुरेश मिश्रा
का0 मनीष दूबे
का0 बृजेश चतुर्वेदी
चालक लालधारी यादव शामिल रहे।

No comments: