हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, December 17, 2018

रोहनियां पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद चाकू नजायज व 01 अदद मोटर साईकिल बरामद
   
(वाराणसी) - रोहनियां पुलिस द्वारा मोहनसराय के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेंकिग की कार्यवाही की जा रही थी। चेंकिग के दौरान 02 मोटर साइकिलों पर सवार 04 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो 01 मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को पकड़ कर चेक किया गया तो कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद चाकू नजायज, 01 अदद चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुआ। 01 मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्ति भागने में सफल रहे। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज चौहान उर्फ भोले पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी उपरदहा थाना हडिया प्रयागराज, मंगेश चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी उपरदहा थाना हड़िया जिला प्रयागराज बताये ।
 उपरोक्त अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि हम लोग हाईवे पर लूट व चोरी की घटना करते है। हम लोग चारो लूट/चोरी की घटना करने के लिए ही जा रहे थे कि आप लोगों को देखकर भागना चाहे लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया ,विनोद चौहान व बंम बहादूर चौहान मोटर साईकल से भाग गये। दि0 14.12.18 की रात को भी हम चारो लोगो ने लगभग 9.00 बजे रात मोहनसराय रेलवे ओवर ब्रीज पर स्वाद ठिकाना ढाबा के पास एक प्लेटिनम मोटर साईकल लूटा था तथा दि0 14.12.18 की रात में ही हम चारो न मिलकर टण्डिया के पास एक ट्रक ड्राईवर से उसका मोबाइल छिन लिया था इस टी0वी0एस0 स्पोर्ट मोटर साईकल को भी हम चारो ने मिलकर चुराया था लेकिन जगह व दि0 याद नही है । लूटी हुई प्लेटिना मोटर साईकल व मोबाइल बंभ बहादुर चौहान व विनोद चौहान के पास है हण्डिया की घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 788ध्18 धारा 392 भादवि पंजीकृत है ।
 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सूरज चौहान उर्फ भोले पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी उपरदहा थाना हडिया प्रयागराज
मंगेश चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान निवासी उपरदहा थाना हड़िया जिला प्रयागराज
बरामदगी का विवरण
01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद चाकू नजायज, 01 अदद मोटर साईकल
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 श्री पी.आर. त्रिपाठी,  उ0नि0 महमूद आलम अन्सारी, उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह, उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 अभिषेक राय, का0 बजरंगी, हे0का0 हरिश्चन्द्र,
हे0का0 अतहर जमा खाँ, हे0का0 नरेन्द्र यादव  थाना रोहनियां वाराणसी। 

No comments: