हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, November 20, 2018

रिटायर्ड बाबू के सहारे चल रहा है डी.एस.ओ. कार्यालय, कोटेदारों से पैसा वसूल कर दिया जाता है तनख्वाह

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले  में जिला पूर्ति कार्यालय मे तैनात रिटायर्ड बाबू का आंतक दिनो दिन बढ़ता  जा रहा है रिटायर्ड हुए करीब पाॅच वर्ष से ऊपर हो गये है आखिर ये बाबू किस आधार पर इस कार्यालय में कार्य कर रहे है और इनका मानदेय किस फंड से दिया जाता है।जबकि रिटायर्ड बाबू से महत्वपूर्ण कार्य लिए जाते है।रिटायर्ड बाबू प्रेम चन्द्र द्वारा पूर्ति कार्यालय एंव विपणन कार्यालय का वेतन बिल बनाने का महत्वपूर्ण कार्य दे दिये गये है जिसमें ये बडे पैमाने पर धन उगाही करते है एंव दस हजार रूपये की माॅग करने लगे इसकी शिकायत लिखित रूप से विपणन कार्यालय मे तैनात बाबू राम अवध ने दी जब की मुख्यमंत्री का सख्त आदेश था कि दीपावली के पहले हर कर्मचारी को वेतन दे दिया जाय।बताते चले कि राम अवध से जून माह से शासकीय क्षति के एवज में वेतन से पचास प्रतिशत की कटौती कर ली जाती है सम्भागीय खाद्य नियंत्रक के आदेशानुसार। इस बारे में पूर्ति निरीक्षक नौगढ़ शिव प्रकाश से पूछा गया तो कहते है कि कोटेदारों से कुछ रूपये  एकत्र करके ही रिटायर्ड कर्मी को मानदेय दिया जाता है जीने खाने भर का ।

No comments: