हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, November 11, 2018

ककरहवा मेले में खुलेयाम चलता रहा जुआ ,जुवाड़ीयो पर नहीं दिखी प्रशासन की नजर

ककरहवा / सिद्धार्थनगर

मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत  नेपाल बॉर्डर ककरहवा क़स्बे में बिगत कई वर्षो से होता चला आ रहा दशहरे का मेले का आयोजन किया गया ,जिसमे दूर दराज से आये हुए लोगो ने मेले का खूब आनंद उठाऐ ।ककरहवा क़स्बा नेपाल बॉर्डर से सटे होने के कारण यहाँ नेपाल के भी काफी लोग आते दिखे।
स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही 
बिगत कई वर्षों की भाँति इस वर्ष भी लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी जिसमे सुरक्षा को लेकर  कड़े इंतेजाम किये गए। स्थानीय प्रशासन एक दम मुस्तैद रही ।
जुवाड़ियों पर नहीं दिखी प्रशासन की नजर, बच्चे भी खेलते रहे जुआ 

जहां एक तरफ प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में तत्पर दिखी वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की अनदेखी कर जुआ खेलाने वाले मलाई काटते रहे । मेले से ली गयी तस्वीरें  बयां कर रही है कि प्रशासन को अनदेखी कर जुआ चलता रहा । मेले में बच्चो का बोलबाला अधिक होता है जैसे  मिठाई,खिलौने,झूला और सर्कस लेकिन वहीँ एक तरफ बच्चे  जुआ खेलते  हुए  दिखायी दिए और कई ऐसी अलग तरीके के जुए मेले में दिखाई पड़ी जिसमे प्रशासन कोई  कदम नहीं उठा सकी । ।

No comments: