बांसी सिद्वार्थनगर । सत्येन्द्र उपाध्याय की कलम से निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल निषाद के नेत्रुत्व मे अति पिछड़ी शोषित जातियो को अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र जारी किये जाने की मांग को लेकर दो सूत्री ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह को सौपा । दिए गये ज्ञापन मे मांग किया गया कि केवट , मल्लाह , कहार , कश्यप निषाद , रैकवार , बाथम , कुम्हार , प्रजापति , धीवर , धीमर , भर , राजभर को पिछड़ी जाति की सूची से हटाकर इन जातियो को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाय । दिए गये ज्ञापन मे मांग के समर्थन मे सरकार के कई शासनादेश का हवाला दिया गया है । इस अवसर पर मुरली धर निषाद , सदानंद निषाद , हरिलाल , अजय कुमार , मत्तन कुमार , चेतन , पुनवासी निषाद उपस्थित रहे ।
Sunday, November 18, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह को सौपा ज्ञापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment