सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कई जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए बसपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा है कि जब भी देश का दिल टूटता है तो अमन की सरहदें कमजोर पड़ती हैं। वर्तमान सरकार में देश की जनता के दिल टूटते जा रहे हैं, लिहाजा समाज में शान्ति की सरहद पर खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे पहले कि यह सरकार अराजक हो जाये, जनता पर अत्याचार बढ़ जाए, इनका तम्बू और बम्बू उखाड़ फेंकना होगा। शुक्रवार को डुमरियागंज के भारत भारी, बैदौला, माली मैनहा, गावों में आयोजित जनसभा करते हुए बसपा नेता ने कहा कि यह सरकार समाज को तोड़ने की ओर अग्रसर है। इसलिए बदलाव जरूरी है।
नौकरी देने का वादा करा भाजपा ने नौजवानों के साथ नौटंकी किया है
उन्होंने ने कहा कि वर्तमान सरकार तले जनता हताश है। टूटे सपनों के साथ हजारों किसान मुम्बई और दिल्ली की सड़कों पर उतरते हैं, मगर उनकी उपज का लाभकारी मूल्य देने को कौन कहे, मोदी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगता है। उल्टे पुलिस जुल्म बढ़ा दिया जाता है। छात्रों, नौजवानों को हक मांगने पर लाठी - गोली दी जाती है। आफताब आलम ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा नौजवानों का दिल टूटा हुआ है। मोदी जी ने उन्हें प्रति वर्ष दो करोड़ यानी 5 साल में 10 करोड़ नौकरियां देने के सपने दिखाये थे, लेकिन साढ़े चार साल में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दे सके। जबकि देश में 21 लाख नौकरियों के पद खाल पड़े है। इसी प्रकार छात्रों की शिक्षा महंगी करने के साथ सरकार ने बूढे, जवान, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी आदि सभी वर्गो का दिल तोड़ा है। अंत में उन्होंने कहा कि जब करोड़ों लोगों के दिल टूट चुके हों, सेना के जवान, किसान युवा सभी के बीच निराशा का माहौल हो तो भला देश व समाज में शान्ति कैसे रहेगी आक्रोश में डूबे समाज को और दुखी कर समाज को पूर्णतया अराजक बनाने की ओर अग्रसर करना देश के साथ धोखा है और मोदी जी समाज की शान्ति पर हथौड़ा मार कर यह धोखा सरे आम कर रहे हैं। इसलिए हमारी सामाजिक उल्झनें बढ़े, किसान गरीबी और युवा रोजगार को लेकर और बिलबिलाये, इससे पहले इस सरकार को हटाना होगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर आलम ने कई घाटों पर भ्रमण कर दी शुभकानाएं
साथ ही बसपा प्रभारी/प्रत्याशी अफताब आलम ने कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर क्षेत्र के कई मेलों व घाटों का भ्रमण कर लोगों को बधाई व सुभकामनायें दी।
कार्यक्रम के दौरान आफताब आलम ने आसपास के घोटों पर पहूंच कर लगों से मुलाकात की और कार्तिक पूर्णिमा के श्रद्धालुओं को पर्व की बधाई भी दी। उन सभाओं में उनके साथ बसपा नेता सुहेल फारुखी पूर्व प्रमुख डुमरियागंज, मां जफर अहमद चेयरमैन डुमरियागंज, दिनेश चन्द्र गौतम, शमीम अहमद, पी.आर.आजाद, रामकृपाल मौर्य, राममिलन भारती, इन्द्रजीत, रजीत गौतम, शम्स तबरेज, राम किशोर, राजाराम लोरी, चुन्नीलाल, विजयपाल आदि शामिल रहे।



1 comment:
Verry nice
Post a Comment