हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, November 18, 2018

बारावफात का जुलूस सकुशल निकालने के लिए लखनऊ पुलिस ने अपनी कमर कस रखी है


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम समुदाय बारावफात का त्यौहार बड़े स्तर पर मनाता आया है।

इस त्योहार को सकुशल मनाने के लिये लखनऊ पुलिस हमेशा ही तत्पर रही है ।

इस बार भी बारावफात का जुलूस सकुशल निकालने के लिए लखनऊ पुलिस ने अपनी कमर कस रखी है।

आपको बताते चलें कि बारावफात का जुलूस पुराने लखनऊ से निकाला जाता है । इस बार लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जुलूस को सकुशल निकालने के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात किया है।

प्रशासन ने 6 ज़ोन 22 सेक्टर में एरिया बांटा है। इस पूरे जुलूस की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए जाएंंगे। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरा से होंगी।

इसके साथ साथ 14 कंपनी पीएसी और 6 कंपनी आरएफ भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया को को भी अलर्ट कर दिया गया है।सुरक्षा में कहीं से कोई भी चूक ना हो इसके लिये एटीएस कमांडो की भी पुलिस प्रशासन ने की डिमांड की है।

जिम्मेदार लोगों के साथ मीटिंग कर जुलूस को सकुशल संपन्न कराने का पुलिस प्रसाशन द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

No comments: