हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, October 23, 2018

अम्बेडकर महासभा लखनऊ में खटीक सेना ने प्रदेश कार्यकर्णी की बैठक की

शनिवार को अम्बेडकर महासभा लखनऊ में खटीक सेना द्वारा आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक संगठन को और मजबूती एवं विस्तार करने के लिए की गयी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री संजय राज खटीक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने किया । उन्होने कहा की अब संगठन को हमे तेजी से हर राज्य में विस्तार करना होगा ।
मुख्य वक्ता श्री इन्द्रेश चंद्र खटीक राष्ट्रीय महासचिव जी व श्री रामकुमार खटीक जी ने अपने विचारों से मुग्ध कर दिया। उन्होने कहा कि खटीक सेना का उदय अपने समाज के लोगो की दबी आवाज को बुलन्द करने के लिए हुआ है । हमारा उद्देश्य है कि समाज के हर तबके के बन्धुओं को उनका हक समान अधिकार से मिलें उसके लिए खटीक सेना पूर्ण रूप से समाज के हर बन्धु के साथ तत्पर है ।
 संचालन का कार्य गिरीन्द्र उर्फ प्यारे लाल सोनकर जिलाध्यक्ष वाराणसी ने किया। उन्होने कहा कि ये संगठन  अपने समाज के भलाई के बनाया गया है । संगठन के माध्यम से हम अपने समाज को नई दिशा देंगे ।
वक्ता की कड़ी में श्री मती शिल्पा सोनकर कानपुर,मुकेश सोनकर इलाहाबाद, डॉ दयाराम सोनकर लखनऊ, बबलू सोनकर गोंडा, अशोक सोनकर लखनऊ, सत्य प्रकाश प्रतापगढ़,रितेंद्र सोनकर जौनपुर एवं प्रदेश के अन्य जिलों से आये हुए पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।
इस बैठक के दौरान सभी पदाधिकारी उपस्थिति रहे