प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचे। यहां वे साईंबाबा की समाधि के 100 साल पूरे होने के महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। पीएम विमान से शिरडी के नए हवाई अड्डे पर उतरे और हेलीकॉप्टर से श्री साईंबाबा संस्थान न्यास (एसएसएसटी) के लिए रवाना होकर मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा की तथा विजिटर बुक में संदेश लिखा। पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के गर्वनर और सीएम ने भी की पूजा।
जानकारी के अनुसार वे मंदिर में खास पूजा के करने के बाद से खास ध्वज फहराएंगे। श्री साईंबाबा संस्थान न्यास के अध्यक्ष सुरेश हवारे के अनुसार गुरुवार को ही पीएम मोदी साईंबाबा शताब्दी पर उनकी याद में चांदी का सिक्का जारी करेंगे। साथ ही पीएम यहां पर 159 करोड़ रुपये की लागत से बने विशाल शैक्षणिक भवन, साईं उद्यान, ताराघर, मोम संग्रहालय, के अलावा थीम पार्क सहित कई प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे।