गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच इस समय बड़ी खबर आ रही है। गोवा कांग्रेस के दो विधायक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक दयानंद सोपते और सुभाष शिरोडकर आज सुबह केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक के साथ दिल्ली आए थे।
मुलाकात के बाद सुभाष शिरोडकर ने कहा कि हम लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में 2-3 और विधायक भाजपा ज्वाइन करेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे पर्रिकर को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था।
यहां देखें टि्वट-https://sci24news.blogspot.com
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, 'मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार हुआ है। उन्होंने आज (सोमवार) सुबह अपने परिजनों से बात की। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।' पर्रिकर को 15 सितंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था।
वह पिछले सात महीनों से गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और अब नई दिल्ली में इलाज करा रहे हैं। बता दें कि गोवा पहुंचने पर पर्रिकर को यहां के निकट डोना पाउला में उनके निजी आवास ले जाया गया, जहां सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) के डॉक्टरों के एक दल ने अस्थायी चिकित्सा सेवा केंद्र तैयार किया है।

