हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, September 23, 2018

स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

SCI24NEWS समीक्षा क्राईम इण्डिया24न्यूज़ sci24news समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

पवन कुमार जयसवाल की रिपोर्ट -  
सिद्धार्थनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार मे मरीजो की जांच कर  विशेष सेवा सप्ताह के तहत निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप के दौरान सैकड़ों लोगों का पंजीकरण कर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जरूरी दवाएं दीं एवं महिलाओंएवं बच्चों को निशुल्क टीकाकरण,फीवर हेल्प डेस्क व सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर  लोगों को मुफ्त टीका लगाया गया । 

ज्ञात हो कि केंद्र और प्रदेश सरकार दस्तक कार्यक्रम अभियान चला रही है। इसमें घर-घर स्वास्थ्य कर्मी पहुंचकर हमारे नौनिहालों को टीका लगा रहे हैं।


साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष एक भी बच्चों की इंसेफेलाइटिस से मौत नहीं हुई है। केंद्र सरकार आयुष्मान भारत के तहत बीमा कर रही है। इसमें एक परिवार के पांच सदस्यों में किसी के बीमार होने पर सरकार 5 लाख के इलाज का खर्च स्वयं उठाएगी।  इस अवसर पर प्रभारी  चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी , डॉ.धर्मेन्द्र यादव , डॉ.चन्द्रा , राजकुमार गुप्ता,  हेमन्त जायसवाल(पूर्व चेयर मैन),शिवसरन चौरसिया,समीर समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार के समस्त स्टाप एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

No comments: