शैलेष सोनकर (एम.डी) की रिपोर्ट -
सिद्धार्थनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन मे मरीजो की जांच कर विशेष सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।

(फीता काटकर कैम्प उद्घाटन करते विधायक)

कैंप का उद्घाटन कपिलवस्तु विधायक श्री श्यामधनी राही ने फीता काटकर किया।
इस दौरान 715 लोगों का पंजीकरण कर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जरूरी दवाएं दीं एवं 640 लोगों को मुफ्त टीका लगाया गया ।
विधायक श्यामधनी राही ने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि गत वर्षों में जो सरकारें थीं। वह स्वास्थ्य के प्रति संजीदा नहीं थीं। केंद्र और प्रदेश सरकार दस्तक कार्यक्रम अभियान चला रही है। इसमें घर-घर स्वास्थ्य कर्मी पहुंचकर हमारे नौनिहालों को टीका लगा रहे हैं।साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष एक भी बच्चों की इंसेफेलाइटिस से मौत नहीं हुई है। केंद्र सरकार आयुष्मान भारत के तहत बीमा कर रही है। इसमें एक परिवार के पांच सदस्यों में किसी के बीमार होने पर सरकार 5 लाख के इलाज का खर्च स्वयं उठाएगी। मेले में 626 मरीजो का पंजीकरण हुआ। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित चौधरी , डॉ.एस .ए .लारी समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन के समस्त स्टाप एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।



No comments:
Post a Comment