हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, August 7, 2018

डीएमके प्रमुख करुणानिधि का निधन पीएम मोदी—राष्ट्रपति ने जताया शोक

डीएमके चीफ करुणानिधि नहीं रहे, तमिलनाडु में शोक की लहर
डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि का मंगलवार की शाम चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में देहांत हो गया. कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. हॉस्पिटल के बुलेटिन ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है. करुणानिधि की मौत की खबर सुनते हुए तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ गई है. शाम 6.10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. करुणानिधि के जाते ही तमिलनाडु की राजनीति के एक बड़े युग का अंत हो गया है. वह पिछले 11 दिनों ने कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती थे.
अस्‍पताल ने बयान जारी कर कहा कि डॉक्‍टर्स और नर्सों ने उन्‍हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन करुणानिधि को बचाया नहीं जा सका. चेन्नई स्थित कावेरी हॉस्पिटल के बाहर उनके समर्थकों को जमावड़ा लगा हुआ है. लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है.
समर्थकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हॉस्पिटल के अलावा करुणानिधि के घर के बाहर भी बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. करुणानिधि तिमलनाडु के 5 बार मुख्यमंत्री रहे और वे 60 वर्षों तक लगातार विधायक रहे. उन्होंने भारतीय राजनीति का एक अजेय विधायक कहा जाता है।
इसके साथ ही तमिलनाडु में फिल्म एसोसिएशन ने अगले दो दिनों तक फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है। चेन्नई समेत राज्य के दूसरे हिस्सों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही पूरे राज्य में ओमिनी बस सेवा पर रोक लगा दी गई है।

डीएमके प्रमुख करुणानिधि का निधन पीएम मोदी—राष्ट्रपति ने जताया शोक 
तमिलनाडु के पूर्व सीएम और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने उनके निधन पर शोक जताया है. पीएम ने ट्वीट कर संवेदना जाहिर की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करुणानिधि के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने करुणानिधि के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी संवेदना जाहिर की है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, 'एम करुणानिधि के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. "कलैनार" के नाम से लोकप्रिय वह एक सुदृढ़ विरासत छोड़ कर जा रहे हैं जिसकी बराबरी सार्वजनिक जीवन में कम मिलती है. उनके परिवार के प्रति और लाखों चाहने वालों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ।
लोगों में काफी चर्चित रही करुणानिधि और जयललिता की राजनीतिक दुश्मनी
तमिलनाडु की राजनीति में भीष्म पितामह माने जाने वाले द्रविड़ मुनेत्र कजगम (डीएमके) प्रमुख करुणानिधि का मंगलवार शाम 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दक्षिण के कद्दावर नेता के रूप में करुणानिधि की राजनीति में एक अलग पहचान थी। उनके निधन के बाद सरकार ने पूरे तमिलनाडू में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।
जयललिता और करुणानिधि को इस दक्षिणी राज्य यानि तमिलनाडु की राजनीति में धुरी माना जाता था। जयललिता जहां फिल्म इंडस्ट्री से होते हुए राजनीति में आई थी तो वहीं करुणानिधि भी पटकथा लेखक के साथ साथ एक कवि भी थे।

जब पिछले साल जयललिता की चेन्नई के अपोलो अस्पताल में मौत हुई थी तो करुणानिधि ने जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि अपने समर्थकों के बीच में वह (जयललिती) हमेशा अमर रहेंगी। जो लोग तमिलनाडु की राजनीति में रूचि रखते हैं उन्हें अच्छी तरह पता होगा कि जयललिता और करुणानिधि में किस कदर की राजनीतिक दुश्मनी थी। उनके जाने से समर्थकों में शोक की लहर है। समर्थक जमकर विलाप कर रहे हैं।

करुणानिधि के समर्थक उन्हें प्यार और सम्मान से कलैनर नाम से भी बुलाते थे। तमिल फिल्म जगत में उन्होंने कई फिल्में भी लिखी। पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके करुणानिधि ने अधिकतर समय अपना व्हीलचेयर पर ही बिताया। सात दशक पहले पेरियार से प्रभावित होकर ब्राह्मण विरोधी आंदोलन के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरु करने वाले करुणानिधि बहुत तेजी से राजनीति के शिखर पर पहुंचकर अन्ना दुर्रै जैसे नेताओं के उत्तराधिकारी के रूप में उभरे थे।

करुणानिधि कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे।उन्होंने 1957 से चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने सभी 13 चुनाव जीते थे। वहीं एकमात्र ऐसे नेता है जिन्होंने 50 साल से अधिक तक पार्टी नेता के तौर पर सीट पर काम किया।

एमजीआर के युग के बाद जयललिता और करुणानिधि राज्य में दो मुख्य प्रतिद्वंदी थे। 1949 में डीएमके की स्थापना हुई थी और 1972 में जब पार्टी में विभाजन हुआ तो अभिनेता से नेता बने एमजीआर रामचंद्रन को पार्टी से निकाल दिया गया। एमजीआर के करुणानिधि के साथ मतभेद हो गए थे। बाद में एमजीआर ने अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (एडीएमके) का गठन किया। एमजीआर की मृत्यु के बाद एडीएमके में भी दोफाड़ हो गए, एक का नेतृत्व एमजीआर की पत्नी जानकी रामचंद्रन ने किया तो दूसरी का नेतृत्व जयललिता ने किया, हालांकि 1989 में दोनों एक हो गए।

No comments: