हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, July 26, 2018

मुंबई पहुंची मराठा आंदोलन की आग पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, हवाई फायर

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मुंबई तक पहुंच गया है। आंदोलनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े हैं । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शनों की आंच मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड में दिखने लगी है। इन इलाकों में बंद का ऐलान किया गया है। बंद का सबसे अधिक असर ठाणे में देखने को मिल रहा है जहां बसों में तोड़फोड़ की गई और स्टेशन पर लोकल ट्रेन रोकी गई।
मराठा आंदोलन की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित। कई ट्रेनें चार घंटे तक लेट चल रही हैं। इलाहाबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस आने वाली दूरंतो एक्सप्रेस जलगांव में फंसी। हिंसक हो रहे आंदोलन के बीच पुणे-गोवा के हाइवे को जोड़ने वाली सायन-पनवेल रोड से आंदोलनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पथराव के बाद पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं।

इस बीच मध्य, पश्चिम और ट्रांसहार्बर लाइन पर रेल सेवाएं अब काम कर रही हैं। मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए तीनों लाइनों पर सेवाएं रोक दी थीं।ठाणे के बाद अब घंसोली रेलवे स्टेशन पर ट्रैक बाधित करने से ट्रांस-हार्बर सेवाएं ठप हो गईं।


No comments: