हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, July 24, 2018

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के मोहानाथाना से 1 किमी.दूरी पर दिनदहाड़े हो रहा है अवैध बालू खनन


दिनाँक 23/07/2017 को समय करीब 2बजे से 4.30 बजे तक होता रहा खनन
स्थानीय पुलिस और खनन विभाग के कर्मचारी या तो इस घटना से अनभिज्ञ हैं या जानबूझ कर कराया जा रहा हैं खनन 
(वीडियो sci24news)
मालूम हो कि एक तरफ जहाँ प्रदेश की योगी सरकार अवैध बालू खनन पर नकेल कसने के लिये कटिबद्ध  है और आये दिन अफसरों की फटकार लग रही है वहीं जनपद सिद्धार्थनगर के थाना मोहाना से एक किमी की दूरी पर मोहाना घाट (कूड़ा नदी ) की कोख को छलनी करने से बाज नहीं आ रहें बालू माफिया । दिनदहाड़े दर्जनों की संख्या में लोग बालू खनन कर रहें हैं वहीं मोहाना घाट के पुल पर खड़े होकर लोग तमाशा देख रहें हैं ।
अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाने में न काम है पुलिस और खनन विभाग 

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार इन खनन माफियाओं के दिल में जरा सी भी स्थानीय पुलिस की खौफ नहीं हैं क्योंकि स्थानीय पुलिस के कुछ तीमारदार अवैध खनन करने वालों से अच्छी खासी मोटी रकम वसूल कर रहें हैं । एक युवक ने नाम न छपने की शर्त पर बताया की अभी कुछ समय पूर्व स्थानीय थाना के तीमारदार यहा से नजारा देखते हुये गुजरे हैं परन्तु खनन माफियाओं को टोका तक नहीं । पहले ये बालू बोरी में भरकर नदी के तट पर रख देते हैं और शाम होते ही एवं भोर में साईकल एवं ट्राली से लादकर इसे गंतव्य तक पहुंचाकर मोटी रकम कमाते हैं और वहीं राजस्व विभाग को चुना लगा रहें हैं । खनन माफियाओं की स्थानीय पुलिस और खनन विभाग की कर्मचारिओं से अच्छी खासी सांठ गाँठ है । सूत्रों के अनुसार दिन के उजाले में खनन हो रहा है तो रात्रि में क्या क्या होता है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है ।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मोहाना से बात करने की कोशिश की गयी तो सम्पर्क नहीं हो सका ।

No comments: