हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, June 28, 2018

ईओ विहीन नगर पंचायत बढ़नी , विकास बाधित

बढ़नी सिद्धार्थनगर :नगर पंचायत बढ़नी  में विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रही है।  इसकी वजह है बढ़नी नगर पंचायत में ईओ की कुर्सी का खाली होना। कहना गलत न होगा कि ईओ की गैरमौजूदगी में बढ़नी नगर पंचायत विकास कार्यों को तरस रहा है। विकास कार्य ठप पड़ जाने के चलते नगर पंचायत के लोगों में आक्रोश है। वह नगर पंचायत में ईओ की जल्द तैनाती की मांग कर रहे हैं।
बढ़नी नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विकास आनंद पिछले साल जुलाई में  स्थानांतरण हो गया। इसके बाद नगर पंचायत में नए ईओ की नियुक्ति नहीं हो पाई और ईओ की कुर्सी खाली रह गई। इस वजह से नगर पंचायत में विकास कार्य पर बुरा असर पड़ने लगा। कई ठेकेदारों के भुगतान अटक गए इसके साथ ही दैनिक मजदूरों का भुगतान भी नही हो पा रहा है। नगर पंचायत में कराए जाने वाले कई कार्य प्रस्तावित होने के बाद भी शुरू नहीं हो सके हैं। इसके चलते नगर पंचायत के लोग खासा परेशान हो उठे हैं। लोगों का कहना है कि ईओ की कुर्सी खाली रहने से नगर पंचायत के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है। वार्ड के सभासद श्याम देव यादव , राजकुमार अग्रहरि ,मोहम्मद आलम ,मीना देवी ने कहा कि ईओ की तैनाती न होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
बढ़नी नगर पंचायत के चेयरमैन निसार अहमद बागी   ने कहा कि ईओ के न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर पंचायत में ईओ की तैनाती जल्द होनी चाहिए।

No comments: