पवन यादव की रिपोर्ट
बढ़नी सिद्धार्थनगर
मॉडल रेलवे स्टेशन बढ़नी में लगभग एक सप्ताह से यूटीएस व पीआरएस सिस्टम ख़राब होने के कारण टिकट सेवा पूरी तरह से ध्वस्त है । जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होने के साथ ही रेलवे की लाखो क्षति होना बताया जा रहा है जिससे रेलवे के जिम्मेदार बेखबर है ।
स्थानीय रेलवे स्टेशन का यूटीएस खराब हो जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूटीएस में एक सप्ताह से खराबी होने के कारण घण्टो लाइन लगे होने के बाद लोकल यात्रियों को तो प्रिंटेड कार्ड टिकट देकर रेल अधिकारी अपने कर्तव्य से इतिश्री कर लेते हैं, परंतु जब दूर यात्रा करने वाले यात्री दिल्ली ,लखनऊ ,मुम्बई ,गोंडा ,गोरखपुर ,कानपुर ,आसनसोल ,हाजीपुर का टिकट मांगते हैं, तो कर्मचारी बगले झांकने लगते हैं। कारण कि इन स्टेशनों का प्रिंटेड कार्ड टिकट उपलब्ध नहीं है। यात्री अजय कुमार ,उमेश गुप्ता , दर्जनो लोगो ने बताया कि कंप्यूटराइच्ड टिकट नहीं मिलने से टिकट काउंटर पर लंबी कतार लग रही है,ट्रेन के समय पर काउंटर खुलती है ऐसे में लोकल यात्रा करने वाले यात्री भी मजबूर होकर ट्रेन के आने पर बिना टिकट चले जाते है । जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं दूर की यात्रा करने वाले यात्रियों को मजबूरी में अन्य स्टेशनों से टिकट लेना पड़ रहा है। बताया की टिकट को लेकर बढ़नी स्टेशन पर व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है । एक सप्ताह से ऊपर हो जाने के बाद भी रेलवे के जिम्मेदार द्वारा टिकट व्यवस्था को लेकर कोई कार्यवाही नही की ।

No comments:
Post a Comment