शैलेष सोनकर की रिपोर्ट
बहन से गैंगरेप, भाई की हत्या
बहन के साथ तीन युवकों को गैंगरेप करते देख लिया तो 12 साल के भाई के साथ 'मौत' का वो खौफनाक 'खेल' खेल दिया, देखने वालों की रूह कांप जाए। घटना पंजाब के पटियाला की है। थाना घग्गा के अधीन पड़ते गांव में 12 साल के बच्चे के सुसाइड केस में अब नया मोड़ आ गया है।
पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है कि बच्चे ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि गांव के ही तीन नौजवानों ने गला दबाकर उसका कत्ल किया था। दरअसल बच्चे ने अपनी बहन के साथ गैंगरेप होते देख लिया था और वह शोर मचाने लगा था, तो उसे चुप कराने के लिए मौत दे दी गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कत्ल, रेप, साजिश रचने और सेक्शन चार पोक्सो एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं। जांच अधिकारी पुलिस चौकी बादशाहपुर से एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि 15 जून को पुलिस को बादशाहपुर अस्पताल से सूचना मिली कि 12 साल के बच्चे का केस आया है, जिसकी मौत हो चुकी है। उसके गले पर हाथ से दबाने के निशान हैं।
पिता शुरू से कह रहे थे कि मर्डर हुआ है
सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच करने जब गांव पहुंची तो पता चला कि बच्चे को घर में लोहे की पाइप से चुन्नी के साथ फंदे पर लटकता पाया था। शुरू से ही मामला संदेहास्पद बना हुआ था। बच्चे के पिता लगातार मामले को हत्या बता रहे थे।
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो बच्चे की बड़ी बहन ने बताया कि 15 जून को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर में उसे अकेली पाकर जुगराज सिंह, गुरजंट सिंह और कुलदीप सिंह घुस आए। उन्होंने उसके साथ रेप किया। इसी बीच बाहर खेल रहा उसका छोटा भाई घर का दरवाजा लगा देखकर दीवार फांदकर अंदर घुस आया।
बहन के साथ गलत काम होते देख वह शोर मचाने लगा। आरोपियों ने उसका गला दबाकर कत्ल कर दिया। बाद में मामले को छिपाने के लिए उसकी लाश को फंदे से लटका दिया, ताकि यह सुसाइड लगे। वारदात के समय बच्चों के माता-पिता दिहाड़ी करने गए हुए थे। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

No comments:
Post a Comment