हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, June 22, 2018

काम पर वापस लौटा फौजी, पीछे से पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ससुर की हत्या

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट 
पंजाब के गुरदारपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। फौजी पति के छुट्टी के बाद लौटने पर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या कर दी। ससुर ने बहू के उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था और उसपर आपत्ति जताई थी।घटना 17 जून की है।
गुरदासपुर के थाना कलानौर में ओंकार सिंह जो सेना में है और जम्मू कश्मीर में तैनात है, छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर लौता था। ओंकार के पिता दलजीत सिंह उसका फोन नहीं उठा रहे थे। ओंकार ने अपने बुआ के लड़के को फोन तक पिताजी से बात करवाने को कहा।
जब वो उसके घर पहुंचा तो दलजीत सिंह का शव उसके बिस्तर पर पड़ा था। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने बहू से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। बहू मनिंदर कौर ने बताया कि उसका किसी के साथ प्रेम संबंध है। ससुर को उसके प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो उन्होंने एतराज जताया। इस बात से नाराज होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी।
आरोपी मनिंदर कौर और उसके प्रेमी ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से दोनों के प्रेम संबंध है। मनिंदर के ससुर उनके संबंध को लेकर नाराजगी जताते थे और बार-बार बेटे के सामने पोल खोलने की धमकी देते थे। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने ससुर की हत्या कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि मनिंदर का प्रेमी मात्र 17 साल का है, जबकि खुद मनिंदर दो बच्चों की मां है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


No comments: