हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, June 29, 2018

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की जलने से मौत

मृतक नवविवाहिता लीलावती के बंगलवा स्थित ससुराल के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ 
 विवाहिता को बचाने के दौरान आग से झुलसा उसका पति शोभाराम
डुमरियागंज-सिद्वार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सेहरी गांव के बंगलवा टोले में गुरूवार की सुबह 6 बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई। विवाहिता की दो दिन पहले शादी हुई थी और वह कल ही विदा होकर अपने ससुराल आई थी। मामले में विवाहिता के मायके वालांे ने पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है, पुलिस ने पंचनामा कराकर लाष परिजनों को सौंप दिया।
भवानीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सेहरी के बंगलवा टोला निवासी रामदेव यादव के पुत्र शोभाराम यादव की शादी बीते मई 13 मई बलरामपुर जनपद के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के कतरहिया निवासी बुद्धराम की बेटी लीलावती यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद लीलावती अपने ससुराल आई और एक सप्ताह रहने के बाद वह वापस अपने मायके चली गई। जिसके बाद ससुराल वालों ने बुधवार को उसकी दूसरी विदाई कराने के बाद उसे अपने गांव लेकर चले आए। जहां पर लीलावती हंसी-खुषी अपने पति के साथ खाना खा पीकर अपने कमरे में सोने चली गुरूवार की सुबह पति शोभाराम अपनी पत्नी लीलावती को जगाने उसके कमरे में गया तो देखा कि कमरे में आग की लपटें निकल रही है। जिसके बाद दरवाजे को किसी तरह तोड़कर बचाने के दौरान शोभाराम भी बुरी तरह से झुलस गया। जब तक आग पर काबू पाते तब तक लीलावती पूरी तरह जल चुकी थी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की घटना की सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी गई। जिसके बाद लीलावती का भाई बलिराम यादव मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली और घटना की सूचना पुलिस को तहरीर देकर की। जिस पर भवानीगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस सम्बंध में इंस्पेक्टर भवानीगंज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विवाहिता के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।

No comments: