हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, June 19, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
सत्ता होने के बावजूद पीड़ितों के न्याय दिलाने के लिये करना पड़ रहा धरना प्रदर्शन 
जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसहिया के टोले नौडिह्वा के युवक अंगद की हत्या का खुलासा न होने और पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी के नेता सदर विधायक श्याम धनी राही तथा हिन्दू युवा वाहिनी के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता पूर्व जिला पञ्चायत अध्यक्ष साधना चौधरी तथा जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह आज शोहरतगढ़ पुलिसके लचर तथा मनमाने रवैय्ये के विरुद्ध शोहरत गढ़ थानाध्यक्ष के खिलाफ दलबल के साथ धरने पर बैठ गए |
एक जून को शोहरतगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम बसहिया टोला नौडिह्वा के बीस वर्षीय युवक अंगद अपनी मोटर साईकिल से शाम को सात बजे के आसपास निकला था जिसके बाद वो लापता हो गया था तथा शनिवार को उसकी लाश पचपेड़वा थानान्तर्गत एक नाले से बरामद हुई थी इससे पूर्व उसकी मोटर साइकिल शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पीछे तीन जून को मिली थी | युवक के गायब होने पश्चात जब पंद्रह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो आज मंगलवार को हिन्दू युवा वाहिनी के नेता तथा नौगढ़ के विधायक श्याम धनी राही हिन्दू युवा वाहिनी के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता पूर्व जिला पञ्चायत अध्यक्ष साधना चौधरी तथा जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह आज लगभग एक बजे शोहरतगढ़ दलबल के साथ शोहरतगढ़ थाने पर पहुँच गए और थानाध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठ गये। दरअसल युवक के गायब होने के बाद जब उसके परिजन जब मामले की सूचना देने के लिए और उसकी जानकारी निकलने के लिए प्रार्थना पत्र देने के लिए जब शोहरतगढ़ थाने पर पहुंचे तो थानाध्यक्ष राधे श्याम राय ने उन्हें थाने से ये कहते हुए बाहर निकाल दिया कि तुम्हारा बेटा कहीं चला गया होगा जाकर उसे ढूँढो |उसके पश्चात् जब अंगद की लाश पचपेड़वा थानान्तर्गत एक नाले से बरामद होने के बाद पुलिस विज्ञप्ति के द्वारा किसी माध्यम से परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने वहां पहुंचकर लाश की शिनाख्त की उसके बाद हिन्दू वाहिनी ने थानाध्यक्ष को अल्टीमेटम देते हुए दोषियों को खोज निकालने के लिए दबाव बनाया और ऐसा न होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी |परन्तु जब पन्द्रह दिन बीत गये औए शोहरत गढ़ पुलिस इस मामले में आगे नहीं बढी तो हिन्दू युवा वाहिनी तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता थाने पर पहुँच कर थानाध्यक्ष के खिलाफ धरनेपर बैठ गये और तत्काल फ़ोन पर गाडी स्टेशन पर रखे होने की सुचना देने वाले एवं मोटर साइकिल लाने पहुंचे लोगों ने मोटर साइकिल के पास दो लोगों को देखे जाने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की चेतावनी और चौबीस  घंटे के अन्दर दोषियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया |ये विडंबना ही कही जायेगी कि पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ सत्ता पक्ष के लोग ही जब सड़क उतरने के लिए मजबूर हो जाएँ तो आम नागरिक के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा होगा ये केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है | 

No comments: