हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, June 18, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई अधिवक्ता की मौत

 इलाहाबाद। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के गाजी मिया के रौजे के पास शनिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लेकर अस्पताल जा रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
 शिवकुटी थाना क्षेत्र के बद्री आवास विकास कालोनी निवासी दिनेश कुमार 44 पुत्र दयाशंकर हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे। शनिवार की रात घर जाते समय जार्जटाउन थाना क्षेत्र के गाजी मिया के रौजे के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। सूचना परपहुंची पुलिस ने मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देते हुए उन्हे अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री एवं पत्नी सीमा देवी है।

No comments: