हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, June 7, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

इंजीनियर की पुत्री से विवाह की तैयारी में लगा एमपी का फर्जी दारोगा  गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी में जूनियर इंजीनियर को अपने झांसे में लेने के प्रयास में लगे एक फर्जी दारोगा आज असली पुलिस ने धर दबोचा। मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने फर्जी दारोगा के पास से सोने की 1330 नकली गिन्नी भी मिली है। यह सड़क पर रौब झाड़ रहा था। शक होने पर जब पुलिस ने पकड़ा तो हकीकत सामने आ गई।

इसके पास से मध्य प्रदेश पुलिस के दारोगा का एक फर्जी परिचय पत्र भी मिला है। सीपरी बाजार थाना इंचार्ज विजय पाण्डेय ने इस दारोगा को नाटकीय अंदाज में पकड़ा। सीपरी बाजार पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मध्य प्रदेश पुलिस के दारोगा की नकली वर्दी तथा सोने की 1330 नकली गिन्नी बरामद की है।

कल देर रात एसएसपी विनोद कुमार के निर्देशन में सीपरी बाजार थानाध्यक्ष विजय पांडे ओर उनकी पुलिस टीम गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक मध्य प्रदेश पुलिस के दारोगा की वर्दी पहने एक युवक शिवपुरी रोड पर घूम रहा है। सीपरी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने खुद का नाम जयपाल सिंह बघेल निवासी दिनारा (शिवपुरी) बताया है।

पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है, जो लोगों को असली सोना बेचने का लालच देकर नकली सोना थमा देते थे। जयपाल सिंह झांसी में विवाह करने के प्रयास में था। वह दारोगा बनकर रेलवे के जूनियर इंजीनियर की बेटी से 21 जून को विवाह करने की तैयारी में था। उसको 18 लाख रुपये दहेज मिल रहा था। बीते दिनों शिवपुरी रोड पर यहां के नन्दनपुरा के पास विवाह घर में उसकी सगाई भी हुई थी।


No comments: