ईद त्यौहार के मददेनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
बढ़नी सिद्धार्थनगर
नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक नगर पंचायत बढ़नी के सात्विक मैरेज हाल में में सम्पन्न हुई इस अवसर पर नायब तहसीलदार ने पीस कमेटी के सदस्यों के लोगो से कहा कि ईद का त्यौहार आने वाला है। सभी लोग ईद के त्यौहार को शान्ति पूर्वक एवं अमनचैन के साथ मनायें उन्होने कहा कि यह त्यौहार भाई चारे का संदेश लेकर आता है। यह जनपद गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल है इस लिए सभी लोग ईद के त्यौहार को मिलकर मनायें। ढेबरुआ कोतवाली के इंस्पेक्टर अखिलानन्द उपाध्याय ने कहा समाज में कुछ असामाजिक तत्व के लोग होते हैं जो महौल को बिगाड़ सकते हैं किसी के बहकावे में न आये। यदि कहीं पर किसी प्रकार की कोई शंका हो तो पुलिस को सूचित करें। बढ़नी चौकी इंचार्ज रामेश्वर यादव ने कस्बे के लोगो को शांति व्यवस्था बनाकर त्यौहार मनाने की अपील की है ।एसएसबी 50वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट गौरव कुमार सिंह ने कहा की हमारे एसएसबी में न हिन्दू न मुसलमान केवल जवान होते है । होली, दशाहरा या ईद हो सब बराबर होता है और नगर में साफ सफाई को लेकर लोगो को अवगत कराया ।उक्त बैठक में चेयरमैन निसार अहमद बागी , सुनील अग्रहरि ,सभासद राजकुमार अग्रहरि ,निजाम अहमद ,श्याम देव यादव ,अब्दुल मन्नान ,मो अकबर, सिद्धार्थ पाठक, त्रियुगी अग्रहरि ,पप्पू पाठक ,ध्रुव चतुर्वेदी ,लिपिक राम प्यारे ,मनोज गोयल,विजय कुमार ,पप्पू , आदि लोग मौजूद रहे ।

No comments:
Post a Comment