हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, June 10, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट 
शोहरतगढ़ /सिद्धार्थनगर-विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत कई गावों में सफाई कर्मी व प्रधान के मिलीभगत से गांव के नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। बरसात के पानी से गांव की गली, मुहल्ले में जल जमाव होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गोल्हौरा मुस्तहकम में सफाई कर्मी के कार्य न करने से गांव के नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। जिससे घरों का गन्दा पानी नालियों में जमा हो कर नाना प्रकार की बिमारियों को दावत दे रहा है। गांव के शिवशंकर ,बिनोद,अरविंद,महेश,अहमद हुसैन  हुसेन आदि लोगो ने बताया कि गांवों में सफाई कर्मी कभी कभार  प्रधान के यहाँ जाकर रजिस्टर में हाजिरी बनाकर चला जाता है। बरसात के मौसम में नालियों की सफाई न होने से गांवों की सडकों पर जल भारी जल जमाव हो जाता है। लोगों को इसी गन्दे पानी में चलकर आना जाना पडता है। गन्दा पानी एक स्थान पर ठहरने से मच्छर आदि उत्पन्न होते हैं। विवश होकर गांव के लोग स्वयं पटी हुई नालियों की सफाई करते हैं। इस सम्बंध में सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। जो भी अपने कार्य में शिथिलता करेगा। उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

No comments: