रंगदारी माँगने वाले तीन लोग गिरफ्तार
कुख्यात चंदन सिंह के नाम पर डॉ. टीपी सिंह से रंगदारी मांगने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी जमीन की खरीद फरोख्त का काम करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉक्टर से हुई थी और फिर उनके नंबर पर फोन कर रंगदारी मांगने लगे। पहला फोन गिरे पाए मोबाइल से किया गया था। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर उन्हें सुभाष चंद्र बोस नगर के पास से पकड़ा।एसएसपी शलभ माथुर और एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि पांच लाख की रंगदारी 22 अप्रैल को मांगी गई थी। इस मामले में डॉक्टर ने केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में लगी थी। इसी बीच फोन आए नंबर के मालिक को पकड़ा गया तो पता चला कि उसका मोबाइल गिर गया था। फिर दोबारा फोन आने पर जांच में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग आपस में रंगदारी के बारे में बात कर रहे हैं। गोरखनाथ पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान झंगहा के गहिरा निवासी कृष्णा राय, तिवारीपुर के इलाहीबाग निवासी एसानुल हक और गोरखनाथ के चक्सा हुसैन निवासी अचल पांडेय के रूप में हुई। सभी के पास से तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस, एक चाकू और एक बाइक बरामद हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार अखिलेश कुमार सिंह, स्वॉट प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, सर्विलांस प्रभारी राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र राय, गोपाल प्रसाद, रामकेश, नागेंद्र मणि आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment