हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, June 5, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल हितेश लव के तबादले कि विरोध में यहां के छात्र बवाल पर उतारू हो गये। छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कुलसचिव का तबादला रोकने के लिये कुलपति को बंधक बना लिया। गुस्साये छात्रों ने पुलिस के वाहनों पर पत्थरबाजी कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झड़प भी हुई।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जमकर बवाल, सीएम ने मुख्य सचिव व डीजीपी से तलब की रिपोर्ट

कुलसचिव के अचानक तबादले से भड़के छात्रों ने छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में  जमकर हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। मामले को बढ़ते देख मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल छात्रों को शांत कराने के लिए पहुंचे। लेकिन छात्र मामने को तैयार ही नहीं थे। इस दौरान छात्र और पुलिस में झड़प भी हो गई।

इलाहाबाद विवि छात्रसंघ चुनाव: सपा छात्रसभा को 4 सीटें, अखिलेश यादव ने दी बधाई

मामले को बिगड़ता देख पुलिस ने छात्रों पर लाठिया भी बरसाई। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए विश्वविद्यालय  परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी ले लिया है। 

No comments: