हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, June 4, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

ककरहवा , सिद्धार्थनगर 
भारी मात्रा में नेपाली सिगरेट एवं गुटखा बरामद

सशस्त्र सीमा बल 66 वाहनी के लीलाडीहवा वीओपी के जवानो ने कमांडर नारायण सिंह के नेतृत्व में मुखबिर के सूचना पर  पिलर  संख्या 35 के पास मंगलवार  की  सुबह 5:30 बजे तीन व्यक्ति नेपाल से भारत आते दिखे जिनमे दो व्यक्ति के  सर पर गत्ते में सिगरेट और एक साइकिल से आता दिखा, जिनको रोके जाने पर वो सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गए।जिनमे तीन हजार डिब्बी नेपाली सहारा सिगरेट और सौ पैकेट भोला गुटखा बरामद किये।
उक्त बरामदगी  सामानों को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।बरामदगी  सामानों की कीमत 97000 रु बताई जा रही है।
लीलाडीहवा बीओपी के कमांडर नारायण सिंह ने बताया की तस्करो पर नकेल कसी जा रही है तथा किसी भी कीमत पर सीमा पर तस्करी नहीं होने दिया जाएगा।
उक्त सामानों को पकड़ने में मुख्य रूप से एसएसबी लीलाडीहवा बीओपी के कमांडर नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना तिवारी,कांस्टेबल सुमित रंजन,मनोज कुमार,पी सी घोस्पे,पंकज कुमार,नीरज कुमार आदि लोग शामिल रहे।

No comments: