हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, June 4, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सरकार नींद से नही जगी तो प्रेरक संघ आर पार की लड़ाई लड़ेगा 

इटवा , सिद्धार्थनगर । सरस्वती शिशु मंदिर ऊँचडीह पर प्रेरक संघ की एक बैठक सोमवार को की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष प्रिन्स मिश्रा ने कहा कि भाजपा जुमले वाली सरकार है पिछले 3 अप्रैल 2016 को लखनऊ में माननीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा किया गया वादा भूल गई है । जबकि हम बार बार भाजपा के राज मंत्री सांसद व विधायक को मांग पत्र के माध्यम से याद दिलाते रहें हैं लेकिन सत्ता के नशे में सरकार सोई है । इसलिए प्रेरको के दुख दर्द सुनने को इनके पास समय नहीं मिलता । 31 मार्च को हम प्रेरको की संविदा भी समाप्त हो गयी है हम पूर्ण रुप से बेरोजगार हो चुके हैं । लेकिन सरकार अभी तक कोई गाइडलाइन तैयार नहीं की जिससे पूरे जिले और प्रदेश के 1 लाख प्रेरकों का भविष्य अधर में लटका हुआ है और जिले के प्रेरको का 26 माह से मानदेय भी बकाया है ओ भी सरकार देने में कतरा रही है । यदि हम लोगो की मांग जल्द से जल्द पूरी नही की गई तो हम लोग बेसिक शिक्षा कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य होंगे । इस मौके पर कमल शंकर, राम अवतार, राम सजन ,तिलक राम, मंजू देवी, पदमिनी सिंह, शक्ति नाथ पांडेय, शुभाष , राम सावरे, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।

No comments: