श्रीनगर पहुंचे राजनाथ ने दिया अमन का पैग़ाम
जम्मू कश्मीर में जारी तनाव के बीच आज श्रीनगर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर अमन का पैगाम दिया है। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में गृह मंत्री ने कहा, 'केंद्र सरकार के दिल में कश्मीर के लिए बहुत मोहब्बत है। हम सब मिलकर जम्मू कश्मीर की तस्वीर और तक़दीर बदल सकते हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आप सबको यह विश्वास दिलाता हूं कि देश के बाकी हिस्सों की तरह जम्मू कश्मीर के हमारे भाइयों-बहनों की तरक्की के लिए जिस भी चीज़ की जरूरत होगी, वह सब करेंगे। इस दौरान उन्होंने युवाओं से पढ़ाई और खेल पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही कहा कि मेरा मानना है कि खेल आपकी जिंदगी बदल सकता है। जम्मू-कश्मीर के युवा 'स्पोर्ट्स की करामात' और 'तालीम की ताकत' के जरिये भविष्य बदल सकते हैं।
गौरतलब है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों के जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार और सुरक्षा अधिकारी राजनाथ सिंह से रमज़ान के बाद भी सीजफायर को जारी रखने का आग्रह कर सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ईद के बाद और 28 जून से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के दौरान भी संघर्षविराम जारी रह सकता है।

No comments:
Post a Comment